Posts

Showing posts from December, 2025

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों को नव वर्ष 2026 की दी हार्दिक शुभकामनाएं

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 31 दिसंबर 2025 को नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव  ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संयुक्त संदेश में  👉 जिलाधिकारी ने कहा कि नव वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 में जनपद विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा। 👉 पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस विभाग जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव वर्ष में सभी नागरिकों से शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। 👉 मुख्य विकास अधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्ष 2026 में ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जाएगी, त...

दीवान अखिलेश कुमार गौतम का हुआ ट्राससपर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार गौतम का स्थानांतरण हो गया अपने नए कार्यस्थल के लिए रवाना हो गए उनके स्थानांतरण के उपरांत पुलिखस चौकी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान माल्यार्पण कर और मुंह मीठा कराकर विदा किया गया आशीर्वाद स्वरुप अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक दायित्व का पालन कर पीड़ित को न्याय दिलाने और जनता में पुलिस की छवि अच्छी बनाए रखने की बात कही गई और सामाजिक दायित्व निभाने की सलाह दी गई इस अवसर पर सभी ने उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं इस दौरान दीवान ओमकेश सरोज कांस्टेबल अवधेश यादव ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव मयंक मालवीय शैलेश दुबे शैलेश मिश्रा लालधर गुप्ता साबिर अंसारी बिकाऊ ईरानी अखंड प्रताप सिंह सत्येंद्र सिंह ,रामदरश चौधरी ,अटल दूबे व विजय गौतम देवरहा व विनोद कुमार गौतम सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

डीसी त्रिपाठी द्वारा बाल विवाह कुशीनगर मुक्त हो गया है।

Image
  लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को जनपद के जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम संघौलन करने का निर्देश प्राप्त है जिसके अनुपालन में आज जनपद के 03 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामकोला, पडरौना में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में विद्यालय की छात्राओं को बताया गया साथ ही बाल विवाह ना करने हेतु प्रेरित किया गया एवं साक्षी पाण्डेय सुपरवाइजर हेल्प लाईन द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आस-पास कोई भी कम उम्र की लड़की या लड़के की शादी होती है तो उसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नं० 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बा...

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में 150लोगो की सूनी गयी शिकायत

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट गोरखपुर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कड़ाके की ठंड के बावजूद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में पहुंचे उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की करीब 150 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी भूमि विवाद लेकर पहुंचे थे कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि यदि कोई दबंग, माफिया किसी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए गरीबों को उजाड़ने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे जहां पैमाइश की जरूरत हो वहां समय से पैमाइश हो विवाद का निस्तारण कराया जाए जनता दर्शन में बीमारी को लेकर तीमारदार भी पहुंचे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज में अस्पताल से इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कर शासन भेजें विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे कुशीनगर का डीएम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज अधिकारियों के साथ एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रम कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार की उपस्थिति में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कसया) का संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण उपायों, सीमा सुरक्षा तथा अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया जिलाधिकारी ने हवाई अड्डे की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं एयरपोर्ट प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से उड़ान सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों जैसे ऊँचे टावर, पेड़-पौधों आदि को शीघ्र चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने, पर्यावरण अनुकूल उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने, कूड़ा-कचरा प्रबंधन सुदृढ़ करने एवं हरित क्षेत्रों के विस्तार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार, आपातकालीन स्थितियों ...

ई-खसरा पड़ताल के माध्यम से युवाओं को मिलेगा अतिरिक्त आय का अवसर

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर में रबी फसलों का ई-खसरा पड़ताल कार्य दिनांक 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया जाना है। इस कार्य के माध्यम से इच्छुक युवक अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ऐसे इच्छुक युवक, जिन्हें एंड्रायड मोबाइल फोन के सही उपयोग की जानकारी हो तथा जनपद में उगाई जाने वाली फसलों का पर्याप्त ज्ञान हो, वे ई-खसरा पड़ताल का कार्य कर सकते हैं। कार्य के संपादन के उपरांत बजट उपलब्ध होने पर उन्हें प्रति गाटा सर्वे के लिए ₹5.00 तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी हेतु ₹350.00 प्रति सत्र का भुगतान किया जाएगा उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण, आईएफएससी कोड एवं ई-मेल आईडी के साथ अपने संबंधित विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) से प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

निवेश गोष्ठी के माध्यम से उद्यमियों को योजनाओं की दी गई जानकारी

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को जनपद में  निवेश गोष्ठी का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र, कुशीनगर द्वारा किया गया गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग (जिला उद्योग केन्द्र), अभय कुमार सुमन  के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया गोष्ठी में सहायक निदेशक (एफ.डी.ओ.), विद्युत विभाग (ईईसीसी), श्रम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित उद्यमियों को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उद्योगों की स्थापना, विस्तार एवं आधुनिकीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई उद्यमियों को बताया गया कि जनपद में उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान, ऋण, सब्सिडी एवं अन्य प्रोत्साहन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन, गुणवत्ता सुधार एवं रोजगार सृजन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग द्वारा औद्योग...

बढ़ते हुए ठंड के दृष्टिगत डीएम, एसपी ने संयुक्त रूप से किया जनता दर्शन का आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को जनपद में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े उन्होंने विशेष रूप से ठंड के मौसम में गरीब, वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान देने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जनहित के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में ...

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसडीके सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में एसडीके (सड़क सुरक्षा) समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता मुकेश वर्मा एवं राहुल सोनी, एआरटीओ प्रवर्तन मो० अज़ीम, शिक्षा विभाग के अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.डी. कुशवाहा, एनएचएआई से चिन्मय दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वाहनों की निरंतर एवं सघन चेकिंग की जाए तथा माह जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि हाटा क्षेत्र में विद्यालयों के समीप स्थित मार्गों पर सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। चिकित...

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में धारा 163 लागू

Image
एम. ए. हक धारा 163 तत्काल प्रभाव से 26 फरवरी तक रहेगा लागू कुशीनगर: दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को आगामी त्योहारों, नववर्ष, गणतंत्र दिवस, विभिन्न परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि जिससे लोक व्यवस्था, शांति अथवा सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना हो, पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध नहीं करेगा तथा किसी भी प्रकार से आवागमन बाधित नहीं किया जाएगा। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन अथवा जनसभा का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी स्थान पर पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी, हालांकि पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को इससे मुक्...

कुशीनगर में वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स नीति से निवेश को बढ़ावा

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार की वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति–2022 के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु निवेशकों को आकर्षक सुविधाएं एवं अनुदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार जनपद में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कुशीनगर के उपायुक्त श्री अभय कुमार सुमन ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में आधुनिक लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का विकास कर परिवहन लागत कम करना, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। नीति के अंतर्गत वेयरहाउसिंग सुविधाओं पर ₹5 करोड़ तक एवं लॉजिस्टिक्स पार्क पर ₹25 करोड़ तक की पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत, अन्य क्षेत्रों में 75 प्रतिशत तथा नगर निकायों में 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। इसके साथ ही भूमि उपयोग परिवर्तन व विकास शुल्क में 75 प्रतिशत तक तथा विद्य...

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा० सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में मा० विधायक पडरौना, रामकोला, फाजिलनगर, खड्डा, हाटा, तमकुहीराज तथा सचिव के रूप में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की गरिमामयी उपस्थिति रही बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों, दिए गए निर्देशों एवं स्वीकृत कार्यों की अनुपालन आख्या की समीक्षा के साथ की गई इसके उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, गोकुल मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाएं, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनिय...

समाज सेवी पवन दूबे जी द्वारा किया गया ग्राम सभा में जन सम्पर्क

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकप्रिय जनसेवक श्री पवन दुबे जी द्वारा 11 बजे,भरपटिया,लगुनही टोला कुर्मिपट्टी, पूरन छपरा, नौगावां के 70 निराश्रित विधवा माताओं को शाल भेट कर,आशीर्वाद प्राप्त किए,इसके उपरांत लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मिपट्टी के नौकाटोला के 25 निराश्रित विधवा माताओं को इस कड़ाके के ठंड में शाल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किए,इसके पश्चात परशुराम छपरा में 25 निराश्रित महिलाओं को शाल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किए तत्पश्चात लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मिपट्टी के 30 व्यवसायियो से सप्रेम भेट कर शाल द्वारा सम्मानित किए,बहुत ही अच्छा लगा ऐसे ही अन्य समाजसेवियों को आगे बढ़कर इस ठंड के मौसम समाज सेवा करनी चाहिए तथा जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए।

सांसद खेल महोत्सव-2025 के अवसर पर दिनांक 28 दिसंबर 2025 को एथलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिन्टन, एवं हाॅकी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर आज  जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में प्रातः 11ः00 बजे मुख्य अतिथि  कृष्ण कुमार जिला उद्यान अधिकारी, कुशीनगर के द्वारा सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिन्टन, एवं हाॅकी खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया गया एथलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिन्टन, एवं हाॅकी खेल 05 विधानसभा क्षेत्रों से आये बालक/बालिका टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जो निम्न प्रकार से है।  वालीबाल का परिणाम वालीबाल जूनियर वर्ग में पड़रौना बनाम खड्डा के बीच हुआ जिसमें पड़रौना 0-2 से विजेता तथा खड्डा 0-1 से विजेता रही। वालीबाल सब जूनियर वर्ग पड़रौना बनाम रामकोला के बीच हुआ जिसमें पड़रौना 0-2 से विजयी रही तथा 0-1 सेट से रामकोला विजयी रहा। वालीबाल सीनियर वर्ग का प्रथम मैच खड्डा बनाम कसया के बीच हुआ जिसमें खड्डी 0-2 से विजयी रही। फाइनल मैच खड्डा बनाम पड़रौना के बीच खेला जायेगा। ह...

माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता मे राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस सम्मेलन–2025 में डीएम, एसपी,ने वीसी से किया प्रतिभाग

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन–2025 के अंतर्गत जनपद स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सत्रों में सहभागिता की गई सम्मेलन का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा समसामयिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा। सम्मेलन के दौरान आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, विशाल जनसमूह प्रबंधन एवं सोशल मीडिया से उत्पन्न चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सिविल डिफेंस की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने तथा आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर भी विचार साझा किए गए विशाल जनसमूह के आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी एवं तकनीकी साधनों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त सोश...

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के एसआईआर को लेकर 30 दिसंबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 28 दिसंबर 2025 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्रियों के साथ दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 03.00 बजे  बैठक प्रस्तावित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श में सहयोग प्रदान करें, ताकि निर्विवाद/त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके।

उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 27 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमो के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में सूचना विभाग उ0 प्र0 लखनऊ द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन /शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शेषनाथ यादव द्वारा फीता काटकर किया गया प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्र के माध्यम से प्रदर्शनी को लोगों ने देखा ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव  ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है बिना भेदभाव से पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,आवास, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन सहित कई जनकल्याणकारी कार्यों योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को बताया गया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामाधार राजभर, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, विजय यादव, बाल गोविंद सैनी,योगेंद्र एवं सीडीपीओ श्रीमती सुभद्रा श्रीवास्तव मीना देवी A. D. O पंचायत नेबुआ नौरंगिया सहित आम...

अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Image
एम. ए. हक विशेष सुरक्षा बल के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न विकल्पों पर विचार कुशीनगर: दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाए जाने के उद्देश्य से एयरपोर्ट पर तैनात विशेष सुरक्षा बल के जवानों हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। विशेष सुरक्षा बल द्वारा शस्त्रागार, बैरक, कार्यालय, भोजनालय, शौचालय एवं स्नानागार आदि के निर्माण हेतु लगभग 03 एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया है। इस क्रम में उपजिलाधिकारी कसया से प्राप्त आख्या के आधार पर संभावित स्थलों का विस्तृत परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया है। प्रथम विकल्प के अंतर्गत तहसील कसया के ग्राम नकहनी में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पश्चिमी सिरे से सटी लगभग 10.02 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होना बताया गया है। यह भूमि आवासीय उपयोग के लिए उपयुक्त है तथा सुरक्षा बलों की त्वरित तैनाती एवं शीघ्र उपलब्धता की...

उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति–2022 से निवेश को मिलेगा नया आयाम

Image
एम. ए. हक जनपद में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रोत्साहन कुशीनगर: दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की सौर ऊर्जा नीति–2022 के प्रमुख प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस नीति के माध्यम से स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा दी जाएगी उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति–2022 का मुख्य उद्देश्य जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करना, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना तथा वर्ष 2026–27 तक 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करना है। नीति के अंतर्गत प्रमुख प्रोत्साहन  के सम्बंध में उन्होंने बताया कि- सौर ऊर्जा संयंत्र/सोलर पार्क की स्थापना हेतु प्रयुक्त भूमि पर स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत छूट। विद्युत शुल्क में 10 वर्षों तक 100 प्रतिशत छूट। आगामी पाँच वर्षों में प्रदेश के प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम स...

कुशीनगर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बाल मेला आयोजित

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित कुशीनगर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को उत्साहपूर्वक बाल मेले का आयोजन किया गया जिसके के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० देवशरण सिंह रहे मुख्य अतिथि को प्रबंधक आशीष कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बुके देकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया मेले में विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान से सम्बंधित विभिन्न मॉडल व उपकरण तैयार करके अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया मुख्य अतिथि डॉ० देवशरण सिंह ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों के द्वारा बनाए गए वैज्ञानिक उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनसे उनके कार्य और तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को देखकर डॉ० सिंह ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों में मौजूद प्रतिभा और नवाचार का यह स्वरूप भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के साथ ही उन्...

श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक करायें अपना पंजीकरण- नवीनीकरण

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने अवगत कराया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ( श्रम विभाग) के अन्तर्गत पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों को अवगत कराना है कि ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनका नवीनीकरण / अंशदान पिछले 04 वर्ष से लम्बित है और अभी तक अपना नवीनीकरण/अंशदान जमा नही किये है कृपया सहज जन सेवा केन्द्रों/नचइवबू पोर्टल के माध्यम से 31.12.2025 तक अपना नवीनीकरण अवश्य करा लें अन्यथा बोर्ड के निर्देशानुसार उनका पंजीकरण स्वतः निष्क्रिय हो जायेगा तथा वह कल्याणकारी योजनाओं कें लाभ से वंचित हो सकते है।

लंबित प्रकरणों की नियमित निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश- डीएम

Image
एम. ए. हक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न कुशीनगर: दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी  महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान कृषि, आवास, मत्स्य पालन एवं कुम्हारी कला से संबंधित आवंटनों की स्थिति, सीमा स्तंभों की प्रगति, आर.सी. वसूली, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं, फास्ट ट्रैक प्रमाणपत्र निर्गमन, पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी तथा जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं एवं सेवाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने विशेष रूप से जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का तत्काल एवं प्रभावी निस्तारण करने पर बल दिया जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली आमजन के जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक ...

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 26 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वंदिता श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह मिशन युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक श्री आलोक कुमार मौर्य ने मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षार्थियों को प्राप्त कौशल का सही एवं व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला कौशल प्रबंधक श्री कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल...

कलेक्ट्रेट सभागार में वीर बाल दिवस पर भव्य आयोजन, महिलाओं व मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को वीर बाल दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिल्ली के मंडपम से लाइव प्रसारण किया गया। उक्त प्रसारण के अनुपालन में जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में वीर बाल दिवस, अनन्ता कार्यक्रम तथा *हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया इस अवसर पर माननीय सांसद  विजय कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस उन वीर बच्चों की स्मृति का प्रतीक है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने धर्म, राजनीति और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नई प्रेरणा देने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया है। आजादी के बाद लंबे समय तक महिलाओं के अधिकारों को हाशिये पर रखा गया, जिसे वर्तमान सरकार ने महिला सशक्तिकरण के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्रों म...

अवैध रिश्ते का खूनी अंत: 26 दिन बाद खुला सनसनीखेज हत्याकांड

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा तोड़ने का खौफनाक अंजाम सामने आया है। 26 दिनों से लापता महिला सुनेना की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी देवर बसंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध, सामाजिक बदनामी का डर और शक ने एक महिला की जान ले ली पति की मौत के बाद मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही सुनेना की नजदीकियां धीरे-धीरे देवर से बढ़ीं गांव में चर्चा शुरू हुई तो आरोपी के मन में डर बैठ गया इसी डर ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया घटना के दिन गन्ने के खेत में हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया 26 दिन बाद कंकाल बरामद होने पर पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है। कि दोषी को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी यह घटना समाज के लिए एक कड़ा संदेश है कि अपराध कितना भी छिपा हो, सच सामने आकर ही रहता है।

इलाज के दौरान छोटे लाल कुशवाहा का हुआ निधन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के पडरौना विधानसभा के विकास खंड विशुनपुरा स्थित बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज के प्रिंसिपल छोटेलाल कुशवाहा के निधन पर प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दुख जाहिर करते हुए पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन कुशीनगर के अध्यक्ष व निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से आज दिनाक 24-12-2025को सभी प्राइवेट स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया बताते चले की शनिवार की हुई घटना को लेकर प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा  का इलाज के दौरान आज निधन हो गया है सभी प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक प्रधानाचार्य ने एक दिन के लिए विद्यालय बंद करने का ऐलान किया है यह जानकारी संगठन के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दिया।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया विद्यालय के सामने हुआ मार पीट

Image
कुशीनगर: जनपद के पडरौना श्रेत्र के बबुईयाहरपुर गांव में शनिवार को निजी स्कूल के गेट के सामने हुई मारपीट के मामले को लेकर रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए कार्रवाई की मांग को लेकर बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र व ग्रामीण रविवार करीब नौ बजे पडरौना-जटहा मार्ग को ठोरी मोड़ पर जाम कर धरने पर बैठ गए जानकारी मिलने पर पडरौना कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, जटहा थानाध्यक्ष आलोक यादव व रविंद्रनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे कोतवाल ने छात्रों और लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे हालांकि पुलिस ने पीड़ित प्रधानाचार्य के भाई की तहरीर पर शनिवार की देर रात में ही 13 नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी पुलिस ने रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज कुशीनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था लोगों और छात्रों की मांग थी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाए, उन्हें धमकी आरोपियों की तरफ से दी जा रही है, आरोपियों के घर पर ताला जड़ा जाए, ताकि वे घर में न रह सकें सड...

धनहा पुलिस ने 585बोतल शराब बरामद किया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चम्पारण दिनांक 21 दिसंबर 2025 को धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा गांव से रविवार की दोपहर पुलिस ने 585 बोतल शराब बरामद किया है। साथ ही शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली कि, तमकुहा गांव निवासी रामसकल सिंह के घर शराब रखा गया है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रामशकल सिंह के घर छापेमारी किया गया छापेमारी के दौरान रामशकल सिंह के घर से 13 कार्टून में 102 लीटर शराब बरामद किया गया वही शराब कारोबारी रामशकल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने बताया कि शराब को जप्त करते हुए रामशकल सिंह पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

कुशीनगर जनपद में निर्यात संवर्धन एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन 29 दिसम्बर को

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025 को उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने संयुक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार, वाराणसी के हवाले से अवगत कराया है कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र तथा निर्यात बंधु एक्सपोर्ट प्रमोशन आउटरीच प्रोग्राम एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जनपद कुशीनगर में सुनिश्चित किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों एवं निर्यातकों, कारीगरों, बुनकरों एवं शिल्पियों को निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, अवसरों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निर्यात संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्यमियों को इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा कार्यक्रम में जनपद में कार्यरत उद्यमियों के साथ-साथ नए एवं उभरते उद्यमियों को भी प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया है, जिससे वे निर्यात क्षेत्र की नवीन जानकारियों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें उक्त के संबंध में अवगत कराया गया है कि जनपद कुशीनगर में दिसम्बर 2025 में आयोजित होने वाला नि...

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन हेतु शासन की नीति से लाभ उठाने की अपील

Image
एम. ए. हक निवेश प्रोत्साहन नीति–2022 के तहत पूंजीगत व ब्याज सब्सिडी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कुशीनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि  प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति–2022 की प्रमुख विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अपील की गई है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की नवीन इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देना तथा उत्तर प्रदेश को पूंजी निवेश के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करना है। नीति की प्रमुख सुविधाएं पूंजीगत सब्सिडी, सूक्ष्म उद्यम – 25 प्रतिशत, लघु उद्यम – 20 प्रतिशत। मध्यम उद्यम – 15 प्रतिशत। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला उद्यमियों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत सब्सिडी पूंजीगत सब्सिडी की अधिकतम सीमा प्रति इकाई ₹4.00 करोड़। केवल सूक्ष्म उद्यमों को 5 वर्ष तक 50 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, अधिकतम ₹25 ल...

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अनुपालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के विकास खण्ड खड्डा में आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल इण्टर कॉलेज, मिश्रौली, खड्डा में किया गया, जिसमें हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा की गई उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए छात्राओं को बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित किया तथा यह भी बताया कि यदि किसी के आस-पास कम उम्र की बालिका अथवा बालक का विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर अवश्य दें कार्यक्रम में केस वर्कर श्रीमती प्रियंका चौरसिया द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं जैसे— निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सें...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में आज खड्डा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए यथासंभव मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 94 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 83 मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने हेतु सौंपा गया विभागवार विवरण में राजस्व विभाग से प्राप्त 38 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं पुलिस विभाग से 16, पुलिस व राजस्व के संयुक्त 7 तथा विकास विभाग से 9 शिकायतों में तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से प्राप्त 24 शिकायतों में से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष मामलों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा, सत्र 19 से 24 दिसंबर तक चलेगा

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट विधानसभा के शीतकालीन सत्र, पहले दिन स्व.सुधाकर सिंह के निधन पर शोकसभा, शोकसभा प्रस्ताव के बाद स्थगित होगी कार्यवाही, शनिवार, रविवार को अवकाश के चलते कार्यवाही नहीं, 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, 22 दिसंबर को ही वंदे मातरम पर भी होगी चर्चा, 23 दिसंबर को विधायी कार्य सम्पन्न किए जाएंगे, 24 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेने की तैयारी में है। अब तक के खास समाचा संभल- कड़ाके की ठंड के चलते बड़ा फैसला, जिलाधिकारी राजेंद्र पेन्सिया का आदेश, स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित, सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद, कक्षा नर्सरी से 12वीं तक अवकाश लागू  हापुड़- कोल्हू पर रस की कड़ाही में गिरा मजदूर, कोल्हू संचालक, कामगारों ने निकाला बाहर, दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, बहादुरगढ़ क्षेत्र के पसवाड़ा का मामला हापुड़- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा का मामला मुज़फ्फरनगर- घुसप...

संवेदनशीलता और त्वरित समन्वय से 4 घंटे में माता-पिता से मिली अबोध बालिका

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: 19 दिसंबर 2025 को जनपद में मानवता, सतर्कता एवं प्रशासनिक समन्वय का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पिपरा सुजान, थाना–कुबेरस्थान निवासी वन्दना मद्धेशिया पत्नी राहुल मद्धेशिया द्वारा सह्रदयता का परिचय देते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय, रवीन्द्रनगर धूस में अपने परिजनों से बिछड़कर रो रही लगभग 01 वर्षीय एक अज्ञात बालिका को सुरक्षित रूप से थाना रवीन्द्रनगर में प्रस्तुत किया गया जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया कि थाना रवीन्द्रनगर द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) को तत्काल सूचित किया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन के कार्मिकों द्वारा सूचना अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन की कार्मिक श्रीमती सुनीता पाण्डेय (केस वर्कर) एवं  नलिन सिंह (डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन) को मौके पर जाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारीगण थाना रवीन्द्र...

शीतलहर के दृष्टिगत रैनबसेरों, अलाव व गौशालाओं की सघन जांच, 133 कंबलों का वितरण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट शीतलहर में राहत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश जनपद में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न मिले: डीएम रैनबसेरों में सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व चौराहों पर अलाव जलाने के आदेश कुशीनगर: जनपद के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में आज शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में संचालित रैनबसेरे, अलाव व गौशालाओं के सम्बन्ध में समस्त उपजिलाधिकारी द्वारा जांच करायी गयी, जनपद के कुल 13 निकायों में 15 रैनबसेरा संचालित है। सक्रिय 15 रैनबसेरे में कल रात्रि में कुल 32 लोग रूके हुए थे रैनबसेरे में महिला एवं पुरूश के लिए अलग-अलग ठहरनें हेतु उचित प्रबन्ध जैसे-शौचालय व स्नानागार, स्वच्छ क्लोरीनयुक्त स्वच्छ पानी, प्रकाश की व्यवस्था मेडिकल सुविधा महिला/बच्चों एवं किशोरियों की सुरक्षा व्यवस्था प्रर्याप्त मात्रा में कम्बल व गद्दे एवं विस्तर की व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाए उपलब्ध हो जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कि कोई भी व्यक्ति सड़को पर कोई सोया हुआ...

नकली उर्वरक के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, अवैध इकाइयाँ सील, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मेनका ने बताया कि रबी अभियान 2025 के अंतर्गत किसान भाइयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उच्च गुणवत्ता युक्त एवं फास्फेटिक उर्वरक समय से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद में नकली एवं अपमिश्रित उर्वरकों के अवैध निर्माण एवं प्रसार पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सघन कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 15.12.2025 को रामघाम–विशुनपुरा मार्ग पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से निर्मित नकली पोटाश उर्वरक की एक इकाई को सील किया गया इस प्रकरण में अभियुक्त अजीत कुमार मिश्र पुत्र श्री राम मनोहर मिश्र, ग्राम–रहसू खुर्दा, पोस्ट–निधुवा बांगर, थाना–खड्डा, जनपद–कुशीनगर के विरुद्ध जिलाधिकारी, कुशीनगर की अनुमति दिनांक 16.12.2025 के क्रम में स्थानीय थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त, विगत माह नकली जिंक उर्वरक निर्माण इकाई पर भी छापेमारी कर कारखाने को सील किया गया था। इस मामले में अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम...

संवेदनशीलता और त्वरित समन्वय से 4 घंटे में माता-पिता से मिली अबोध बालिका

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: 19 दिसंबर 2025 को जनपद में मानवता, सतर्कता एवं प्रशासनिक समन्वय का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पिपरा सुजान, थाना–कुबेरस्थान निवासी वन्दना मद्धेशिया पत्नी राहुल मद्धेशिया द्वारा सह्रदयता का परिचय देते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय, रवीन्द्रनगर धूस में अपने परिजनों से बिछड़कर रो रही लगभग 01 वर्षीय एक अज्ञात बालिका को सुरक्षित रूप से थाना रवीन्द्रनगर में प्रस्तुत किया गया जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया कि थाना रवीन्द्रनगर द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) को तत्काल सूचित किया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन के कार्मिकों द्वारा सूचना अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन की कार्मिक श्रीमती सुनीता पाण्डेय (केस वर्कर) एवं  नलिन सिंह (डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन) को मौके पर जाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारीगण थाना रवीन्द्र...

घने कोहरे व शीतलहर से रबी फसलों की सुरक्षा हेतु कृषि विभाग की एडवाइजरी जारी

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 15 दिसंबर 2025 को जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मेनका सिंह ने बताया कि जनपद तराई क्षेत्र होने के कारण शीतलहर एवं घने कोहरे से प्रभावित रहता है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में शीतलहर व घने कोहरे के कारण जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में सरसों, आलू, मटर, गेहूं, मसूर आदि रबी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस प्रभाव को कम करने हेतु कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न आवश्यक सुझाव एवं उपाय अपनाने की सलाह दी गई है—कोहरे से रहें सतर्क* जनपद के तराई क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में प्रातःकाल हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। ऐसी स्थिति में किसानों को अपनी फसलों की नियमित निगरानी बढ़ा देनी चाहिए, क्योंकि बदलता तापमान एवं कोहरा फसलों में कीट व रोगों के प्रकोप को बढ़ावा देता है। 25 दिसम्बर तक करें गेहूं की बुवाई* उन्होंने बताया कि जिन किसानों द्वारा अभी तक गेहूं की बुवाई नहीं की गई है, वे 25 दिसम्बर तक अवश्य बुवाई कर लें। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार विलंब से बुवाई के लिए उन्नत किस्में HD-3298, DBW-316, PBW-757 उपयुक्त है...